5100 दीपों से जगमगाया जमदग्नि-परशुराम गंगा घाट, देव दीपावली पर गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह 👆
जमानियां (गाजीपुर)। देव दीपावली पर्व पर मंगलवार की शाम नगर स्थित जमदग्नि-परशुराम गंगा घाट 5100 दीपक व विद्युत झालरों की अनुपम रोशनी से जगमगा उठा यह दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक की सम्पूर्ण रश्मियां पृथ्वी पर उतर कर अठखेलियां कर रही हो। यह अनुपम व मनोहारी दृश्य तथा कर्णप्रिय मधुर ध्वनियां प्रत्येक मानव मन को आनंदित व रोमांचित कर रहा था।
देव दीपावली पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट हजारों दीपक की रोशनी से जगमगा उठा वही रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों व बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की अद्वितीय शोभा बढ़ा दी वही आसपास के ग्रामीण अंचलो में यह पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
देव दीपावली कार्यक्रम में पहुंचे वाराणसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने माँ गंगा की आरती की। वही पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता सहित गणमान्य लोगों ने माँ गंगा का विधि विधान से पूजन के पश्चयात विद्वत ब्राह्मण जितेन्द्र पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से मॉ गंगा की आरती किया व प्रसाद का वितरण किया गया। मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट के प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों की रोशनी व बच्चीयों द्वारा रंग-बिरंगे उपकरणों से उकेरी गई रंगोली ने घाट पर अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगे पटाखे छोड़ा। पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। पर्व पर मंदिरों व घरों को दीपक की आकर्षक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
रंगोली प्रतियोगिता में 70 बच्चे व बच्चियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 4 से 10 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग किये 37 बच्चों में प्रथम स्थान जमानियां स्टेशन निवासी अंश शर्मा, द्वितीय स्थान जमानियां स्टेशन निवासी अराध्या शर्मा, तृतीय स्थान कटरिया निवासी खुशी चौधरी व 11 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग किये 32 बच्चों में प्रथम स्थान नरियांव निवासी रीचिका कुमारी, द्वितीय स्थान राजपुर पोखरा निवासी निशा कुमारी, तृतीय स्थान नरियांव निवासी निधिका कुमारी तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग किये 01 किशोरी में ढढ़नी निवासी जयश्री जायसवाल को प्रथम स्थान घोषित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपदान अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की सीख से ही मानवता का विकाश सहित सुख व समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। यह पावन पर्व बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। समाज के बेहतर निर्माण के लिए सत्य व अहिंसा को अपनाना होगा। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। उक्त अवसर पर उदय प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, अनिल यादव, शिक्षक मनीष वर्मा, शंकर वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार धनश्याम जायसवाल, गोपाल जायसवाल, मुन्ना गुप्ता, नरायण दास चौरसिया, वैंकटेश जायसवाल, प्रमोद यादव, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, सोनू गुप्ता, मनीष पटवा, सागर वर्मा, विवेका वर्मा, सुभाष चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




