उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकमुहम्मदाबाद

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों का कड़ा रुख: शिकायत लटकी तो जिम्मेदारी तय, मौके पर निस्तारण के सख्त आदेश

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि सख्त प्रशासनिक तेवर का मंच बनकर सामने आया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सीधे जनता के बीच बैठकर फरियाद सुनी और साफ कर दिया। अब शिकायतों को टालना नहीं, तुरंत और निष्पक्ष निस्तारण करना ही होगा।
तहसील परिसर में जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा रहा। अफसरों ने एक-एक मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही टीम गठित कर दी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर शिकायत का शत-प्रतिशत, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने खास तौर पर चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि समाधान दिवस में आई शिकायतों पर ढिलाई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मामलों में उच्च स्तर की जरूरत है, उनकी तत्काल रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सहित राजस्व व पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page