तहसील परिसर में धूम धाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती

जमानियां। स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। तहसील मुख्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। और गोष्ठी का आयोजन हुआ,अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान एसडीएम निधि ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। साफ-सुथरा वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।
इससे पूर्व तहसील परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गांधीजी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई।एसडीएम निधि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादा जीवन, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार पंचम, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार चतुर्थ, राजस्व निरीक्षक रामराज,नसीमुल्ला,द्वारिका नाथ दुबे,अजय यादव,अमीन संघ अध्यक्ष अरुण सिंह
संत कुमार गुप्ता,मंगलदीप सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अरशद हसन,धर्मेंद्र कन्नौजिया,सुधाकर सिंह,मिथिलेश सिंह, संजय कुमार सिंह,सत्यप्रकाश,डेजी शर्मा भगवती प्रसाद तिवारी,नेहा सिंह मंजू पाल सुशीला सिंह सीमा राय सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



