
गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा एक शातिर गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से एक ट्रक वाहन से 16 राशि जिन्दा गोवंश बरामद किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 4 मई को थाना प्रभारी कासिमाबाद मय हमराह द्वारा रात्रि गश्त के समय पुर्वांचल एक्सप्रेस वे किमी 310 पर मुखबिर की सूचना पर वाहन संख्या (ट्रक नं0) UP50AT1255 से 16 राशि गोवंश एवं 01 नफर गौ-तस्कर आशिफ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम घेर हसन खां थाना कोलवाली गंज जनपद रामपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0अधि0 पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त आशिफ पुत्र इकबाल नि0ग्राम घेर हसन खां थाना कोलवाली गंज जनपद रामपुर है।(उ0प्र0)। अपराधिक इतिहास – 1.मु0अ0सं0 164/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर। बरामदगी – 16 राशि बैल जिन्दा, 01 अदद ट्रक वाहन संख्या UP50AT1255, 01 अदद मोबाईल फोन सैमसंग व 250 रुपयी नकद। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कासिमाबाद मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



