उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

बेखौफ चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना,लाखों के जेवर नगदी पर किया हाथ साफ

जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार में शनिवार को बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान का ताला काटकर घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और बेटे की शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के जेवरात को चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़ित मुन्ना और उनकी पत्नी लालसा देवी ने बताया कि घटना के समय वे बगल के घर पर ब्लाउज बनवाने गई थी। और मुन्ना स्टेशन बाजार में पेंट करने के लिए गए थे और घर पर ताला बंद था। दोपहर लगभग 12:30 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सामान रखे घर का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों में रखे बक्से और अटैची को तोड़कर सारा सामान तितर-बितर कर दिया और उसमें शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये नगद सहित शादी के सारे गहने समेट कर फरार हो गए। घर लौटने पर जब परिजनों ने ताला टूटा और सामान बिखरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल डायल 100 पर घटना की सूचना दी गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। मौके की जांच की गई है और पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page