सभासदों का कथित भ्रष्टाचार को लेकर चौथे दिन धरना जारी

जमानियां। नगर पालिका परिषद में आउट सोरसींग कर्मचारियों का पी एफ घोटाला, 15 अप्रैल को कोरम के आभाव में EO द्वारा स्थगित बैठक को अध्यक्ष द्वारा अनैतिक तरिके से संचालित कर कराये गये टेंडर को निरस्त किया जाय ,गृहकर व ट्रेड शुल्क में बेतहासा वृद्धि, भ्रष्टाचार और कथित तानाशाही रवैये के विरोध में आक्रोशित सभासदों का 11 सूत्रीय मांग के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सभासदों ने अपने हाथो में काली पट्टी बाधकर नपा अध्यक्ष के विरोध में गगनभेदी नारों से पूरा नपा कार्यालय गुंजायमन रहा। सभासदों का आरोप है कि आदर्श नगर योजना के तहत बनी तीनो सड़क नगर पालिका मार्ग , देवी दयाल मार्ग, जिनोदपुर मार्ग का दो करोड़ के करीब का पोल लाईट के पैसे के घोटाले की जांच कराई जाय। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण को बन्द करने के साथ ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया तथा पिछले दो वर्ष का पीएफ कटौती को सार्वजनिक करने सहित बलुवा घाट पर हुवे कामों में धांधली की जांच, नामांत्रण में अवैध वसूली, गृहकर वृद्धि व ट्रेड शुल्क को तत्काल समाप्त किया जाय तथा वार्डों में जनहित से जुडी समस्याओं का सभासदों से प्रस्ताव लेकर तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर विकाश कार्य कराया जाय। वही नगर पालिका द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत या निकाले गये विकाश कार्यों के टेंडर एवं वित्तीय पत्रावलियों की निष्पक्ष जांच प्रशासनिक समिति का गठन करके कराया जाय व अनैतिक तरीके से पास प्रस्ताव की जांच कराने के साथ ही पुनः बोर्ड की बैठक बुलाई जाय।धरने में सभासद प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, विकास जायसवाल, मनीष यादव, मोहन गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, अंजनी गुप्ता, राकेश प्रजापति, राजा चौधरी, आशिम खां, रजनीकांत उपाध्याय, राजा बाबू, सभासद प्रतिनिधि शिवबचन यादव, उमराव यादव, अरशद मंसूरी, शमीम अंसारी, आमिर उर्फ गोलू सहित 18 सभासद मौजूद रहे।




