उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

महिला को मारपीट कर किया घायल

जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में शुक्रवार को एक महिला पर हमला कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता इन्दू देवी ने थाना में दी गई लिखित तहरीर में गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर के अनुसार, 02 मई 2025 को सुबह लगभग 10 बजे, इन्दू अपने घर के हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी, तभी एक दंपत्ति ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पीड़िता को पटक कर लात-घूंसों से मारा पीटा, जिससे उसकी गर्दन, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल थाना पहुंचकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक दंपत्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page