
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़सर गांव स्थित देत्रवीर बाबा मंदिर के पास रविवार की शाम करीब 5 दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक महिला अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमती (45 वर्ष) निवासी रघुनाथपुर अपने पुत्र पंकज (22 वर्ष) के साथ बिहार के रामगढ़ से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रही थीं। जब वे बड़सर गांव स्थित देत्रवीर मंदिर के पास पहुंचे, उसी समय सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।सामने से आ रही बाइक आशीष (18 वर्ष) निवासी पई, जनपद चंदौली चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।




