Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

नो पार्किंग जोन में खड़ी नौ गाड़ियों में बांधी जंजीर

जमानिया रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने अनाधिकृत रूप से खड़ी दोपहिया वाहनों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की। आरपीएफ के जवान अरुण कुमार सिंह ने स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी नौ बाइकों को जंजीर से बांध दिया और सभी पर जुर्माना लगाया।
बताया गया कि ये वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े किए गए थे, जिससे ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य द्वार के सामने बेतरतीब तरीके से खड़ी बाइकों के कारण रास्ता बाधित हो रहा था, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि संबंधित वाहन मालिकों को जुर्माना दिलदारनगर चौकी में जमा करना होगा, जिसके बाद ही वाहन रिलीज किए जाएंगे। आरपीएफ ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page