उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

*महाराणा महाकुंभ आयोजन पर बनी सहमति*

जमानिया (गाजीपुर)। महाराणा महाकुंभ के आयोजन व संगठन की मजबूती को लेकर रविवार को क्षेत्र के ग्राम नरायणपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के पदाधिकारीयों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अच्छे संस्कार की सीख जीवन भर चलने वाली पूॅंजी है, जो व्यक्ति को आजीवन काम आती है।अच्छे संस्कार परिवार के माहौल से मिलते है। श्रेष्ठ पुरूष जैसा आचरण करेंगे वैसा ही बच्चे परंपरा मानते हुए करते चले जाएंगे। आज हमें शिक्षा के साथ उनमें संस्कार, शिष्टाचार, विनम्रता, शालीनता जैसे गुणों का अंकुर उत्पन्न करना अति आवश्यक है। बच्चों में इन गुणों का समावेश करके एक संस्कारित व सभ्य समाज की संरचना कर सकते है। संस्कारित बच्चें ही अपने समाज को मजबूती प्रदान करते हुए दूसरे समाज के लोगों की रक्षा कर सकते है। आगे श्री सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में हम सभी क्षत्रिय भाइयों को एकजुटता का परिचय देना होगा, ताकि एक सशक्त समाज की संरचना हो सके। एकजुटता ही बड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है। सितंबर माह में महाराणा महाकुंभ के आयोजन से क्षत्रिय समाज के एकजुटता को बल मिलेगा तथा आर्थिक रूप से कमजोर क्षत्रिय को भी सम्बल प्रदान करने का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, विनय सिंह, आलोक सिंह, राकेश सिंह, अमित सिंह गोलू, अमित सिंह, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, दीपू सिंह, अरुण सिंह, राहुल सिंह, विराज सिंह, धर्मेन्द सिंह, वीरेंद्र सिंह, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page