Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

धर्मांतरण के आरोपी की संपत्ति की जांच को लेकर एसडीएम को पत्रक

जमानिया। तहसील क्षेत्र के बडेसर गांव स्थित चर्च में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों से संबंधित प्रकरण में क्षत्रिय महासभा युवका के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन बुधवार को उपजिलाधिकारी को सौंप कर उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर विधिक कार्रवाई की मांग की है।

राजकुमार सिंह ने अपने पत्रक में उल्लेख किया है कि दिनांक 23 जुलाई 2023 को बडेसर स्थित चर्च से संबंधित एक गंभीर मामला सामने आया था, जिसमें विनोद पास्टर समेत 6 पुरुष एवं 1 महिला को धर्मांतरण के आरोप में जमानिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने धर्म प्रचार से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री भी जब्त की थी। उन्होंने मांग की है कि इस चर्च से जुड़े निम्न बिंदुओं पर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए कि यह चर्च किसकी अनुमति से बनाया गया है? क्या यह प्रशासनिक अनुमति के बिना निर्मित हुआ है? निर्माण के लिए फंडिंग का स्रोत क्या है और उसकी पारदर्शी जांच किस स्तर पर की गई है? स्वयं को बेरोजगार बताने वाले ने जमानिया कस्बे में लगभग 4000 वर्ग फीट क्षेत्र में दो मंजिला मकान किस स्रोत से बनवाया, इसकी आय-व्यय की जांच भी कराई जाए। राजकुमार सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि इस प्रकरण को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को कई बार लिखित रूप से जांच की मांग दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी जांच नहीं हुई। उल्टे इस मुद्दे पर आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को कानूनी कार्रवाई कर प्रताड़ित किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय से जुड़ा है, इसलिए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सामाजिक संतुलन बना रहे एवं धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। जिसके बाद उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मिल रही शिकायत पर केंद्र प्रभारी से वर्ता कर समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page