
सेवराई!लोक आस्था के सूर्यषष्ठी पर्व पर जनपद गाजीपुर के सेंवराई तहसील में व्रतियों ने 36घंटे का उपवास रहकर सप्तमी के दिन मां षष्ठी और सूर्य का पूजन कर आशीर्वाद मांगा। जल में असंख्य दीपों का प्रतिबिम्ब और व्रतियों की भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सारे गगन के सितारे इस पुनीत पल को अपलक निहार रहे हैं।
व्रती महिलाओं ने मां गंगा की गोद में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना की। परिवार के लोगों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर व्रती महिलाओं सहित उनके परिवार के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा।अर्घ्य का कार्य संपन्न होने के बाद व्रती महिलाएं तथा उनके घर के सदस्य घरों के लिए घाटों से रवाना हुए।




