पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर गो-तस्कर गिरोह मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

पुलिस ने चार गो तस्करों को दबोचा,
दो पिकअप, अपाचे बाइक, अवैध तमंचे और 6 गोवंश बरामद
गाजीपुर। करंडा पुलिस ने देर रात गो-तस्करी में लिप्त शातिर गिरोह पर बड़ी चोट करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगने से घायल कर दिया, जबकि चार अन्य को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिकअप, एक अपाचे मोटरसाइकिल, छह राशि गोवंश तथा अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक करंडा थाना सेकंड मोबाइल टीम ग्राम मेदनीपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध पिकअप और एक मोटरसाइकिल चोचकपुर से जमानिया की ओर तेजी से जाते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश वाहन मोड़कर बड़सरा की तरफ भागने लगे।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक करंडा भी टीम सहित सक्रिय हुए। बड़सरा बाईपास रोड पर पुलिस को घिरा देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही पकड़े गए। चार अन्य बदमाश भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए। सभी के खिलाफ थाना करंडा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार गौतस्करो में शातिर अजीत गौड़ उर्फ़ रिंकू, निवासी आनापुर सरया, थाना करंडा, घायल
सर्वजीत गौड़ उर्फ़ बाबू, निवासी बडामहादेवा, थाना गोरा बाज़ार गिरफ्तार, आकाश यादव उर्फ़ शाका, निवासी मैनपुर, थाना करंडा, गिरफ्तार, संदीप गौड़, निवासी रद्दीपुर, थाना रामपुर माँझा घायल, विजय पाल यादव उर्फ़ आदित्य, निवासी बड़ीबारी, थाना सैदपुर गिरफ्तार, दीपचंद, निवासी मानिकपुर कोटे, थाना करंडा गिरफ्तार है।
गिरफ्तार गौतस्करो का अपराधिक इतिहास अजीत गौड़ उर्फ़ रिंकू — गौवध निवारण अधिनियम व गिरोहबंद अधिनियम के दो मामले दर्ज, संदीप गौड़ आयुध अधिनियम का मामला दर्ज है।
गिरफ्तार गौतस्करो के कब्जे से दो अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर, दो पिकअप वाहन, 6 राशि गोवंश, एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुआ।
मुठभेड़ व गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी करंडा मय टीम, चौकी प्रभारी बड़सरा मय टीम शामिल रहे।




