
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने आज मतदाता सूचि विशेष सघन पुनर्निरीक्षण अभियान की स्थिति की समीक्षा करने हेतु गाजीपुर व जंगीपुर विधानसभा मे सघन दौरा किया। जंगीपुर विधानसभा के पलहीपुर, बरेंदा, बिहरा और अराजी ओडासन मे तथा गाजीपुर सदर विधानसभा के तलवल, हरिहरपुर,सराय शरीफ तथा नन्दगंज मे शक्ति केन्द्र स्तर पर बीलए -1 के उपस्थिति मे बुथ अध्यक्षों, बीएलए -2 तथा संगठन के जिम्मेदार लोगों की बैठक कर स्थिति की जानकारी ली।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 11 दिसंबर तक सक्रियता से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर नये मतदाताओं का नाम बढवाने फर्जी मतदाता का नाम कटवाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करे। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शिवमुनि चौहान, सुनील कुशवाहा, काशी चौहान, बलवंत बिंद,गोपाल राय,मन्नू राजभर, राजेश चौहान,प्रमोद राय, मुरली कुशवाहा,भानु जायसवाल, विपिन चौरसिया आदि उपस्थित थे।



