उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

नहर पुलिया के पास से पुलिस ने दबोचा, शेरपुर का रहने वाला है आरोपी

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसे सटीक सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

घेराबंदी कर दबोचा गया उपनिरीक्षक दिनेश सिंह और मुख्य आरक्षी रतन कुमार सरोज की टीम वांछितों की तलाश में पांडेय मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी की और दोपहर करीब 12:20 बजे फूल्ली नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विवेकानंद सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव (32 वर्ष) निवासी ग्राम शेरपुर, थाना दिलदारनगर के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page