उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

क्रिकेट खेल कर लौट रहे युवक पर सगे भाइयों ने  हमला कर किया घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव में बुधवार सुबह क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे एक युवक पर गांव के ही दो सगे भाइयों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को रास्ते में घेरकर लात-घूंसों से पीटा और सिर पर लोहे के सिक्कड़ (जंजीर) में लगे ताले से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित मोनू चौधरी निवासी देवैथा ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने साथी संदीप पाल के साथ बगीचे से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के कुंवर चौहान के घर के सामने सड़क पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुंवर चौहान और उसके भाई कोमल चौहान ने उसे पीछे से दबोच लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पहले मोनू को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, फिर कुंवर चौहान ने हाथ में लिए सिक्कड़ युक्त ताले से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार उस पर हमला करने का प्रयास कर चुके हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़ित मोनू चौधरी की तहरीर के आधार पर कुंवर चौहान और कोमल चौहान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। घायल का प्राथमिक उपचार कराते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page