उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

गंभीर मुकदमों में वांछित अभियुक्त पुलिस की हिरासत में

जमानियां ।अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सात गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त अकील कुरैशी को तलाशपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त पर गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल बुधवार शाम वे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त अकील कुरैशी, निवासी कसाई मोहल्ला, कहीं भागने की फिराक में तलाशपुर मोड़ पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने आवश्यक बल प्रयोग कर शाम करीब 5:20 बजे उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अकील कुरैशी उर्फ अकील अजहर (35 वर्ष) एक शातिर अपराधी है। उस पर जमानियां थाने में वर्ष 2018 से लेकर 2025 तक कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बलवा, गोवध, रंगदारी, लूट और जानलेवा हमले (बीएनएस की धाराओं के तहत) शामिल हैं। टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, कांस्टेबल मन्नेलाल, अभयधर दूबे, आयुष मौर्य और चालक सुधीर कुमार शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page