उत्तर प्रदेशकासिमाबादक्राइमगाजीपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और सफलता हासिल की है। थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 236/25 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5J(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में कस दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बीते 19 जून 2025 को थाना कासिमाबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दूबे, चौकी प्रभारी बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद ने मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शुभम जायसवाल (22 वर्ष) पुत्र सुनील जायसवाल, को अम्बेडकर तिराहा, बहादुरगंज से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम सदर बाजार, सब्जी मंडी, वार्ड नंबर-2, बहादुरगंज थाना कासिमाबाद का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page