
गाजीपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेस, बैरकों सहित पूरे कारागार परिसर की सघन तलाशी ली। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों की सुविधाओं एवं अनुशासन की गहन समीक्षा की गई। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।




