आगामी त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक,दिए निर्देश

जमानियाँ (गाजीपुर)। आगामी त्योहार एवं संत रविदास पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने लिए स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी राम सजन नागर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र से आये पीस कमेटी के सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराये। सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है फिर भी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए।




