
गाजीपुर। थाना नंदगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 धारा 137(2), 352, 87, 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार बिंद को पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद कुमार बिंद (19 वर्ष) पुत्र भागवत बिंद, निवासी ग्राम हकीमपुर सोण्ठी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर, बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना नंदगंज पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।



