उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी का धरना

गाज़ीपुर!आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में महंगाई, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान आप जिला प्रभारी श्री अमर सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से गंभीर रूप से परेशान है, आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार व मीडिया प्रभारी नागेन्दर शर्मा ने कहा कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है। जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के रास्ते आता है ईरान इजरायल युद्ध के कारण भारत में ऊर्जा आपूर्ति में असर पड़ रहा है जिससे भारत को लगभग 8 लाख करोड़ रुपए का वार्षिक नुकसान हो रहा है भारत सरकार इस विषय पर ठोस कदम उठाए,जिससे आम जन को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। आम आदमी पार्टी माँग करती है कि बढ़ें हुए गैस सिलेंडर के दाम तत्काल कम किया जाए, पेट्रोल,डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू किया जाए,गरीब।  मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए । इस दौरान जिला प्रभारी श्री अमर सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद,जिला मीडिया प्रभारी नागेन्दर शर्मा, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव,सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र , एडवोकेट अरुण कुमार , काशी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page