उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरमुहम्मदाबाद

तस्करी पर पुलिस ने कसा शिकंजा : TATA ACE से 3 जिंदा गोवंश संग तस्कर गिरफ्तार

कॉल डिटेल्स से खुला नेटवर्क, छ: आरोपियों की पहचान


गाजीपुर। जनपद में गो-तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने TATA ACE वाहन से 3 जिंदा गोवंश बरामद कर तस्करी के खेल पर करारा प्रहार किया है।
गुरुवार को थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान चकबाला ग्राम पंचायत पखनपुरा में घेराबंदी कर पुलिस ने एक TATA ACE वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 3 जिंदा गोवंश बरामद हुए, जबकि मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़ा गया आरोपी गोलू यादव (22 वर्ष) पुत्र रामयन यादव निवासी ग्राम दीनापुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
इस संबंध में थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 72/2025 धारा 3/5A/5B/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ और कॉल डिटेल्स के आधार पर इस पूरे गिरोह में शामिल वाहन स्वामी समेत कुल 6 आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस:

पुलिस का कहना है कि यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे गिरोह तक पहुंचने की कड़ी है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका:

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय व भांवरकोल पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई निर्णायक साबित हुई, जिससे गो-तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page