उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

बरूईन में कबड्डी प्रतियोगिता की रही धूम,देर रात तक चला खेल का रोमांच

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड के ग्राम बरुइन स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर दशकों से आयोजित दो दिवसीय आकर्षक मेला में खिलाड़ियों ने रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार, वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर सहित कई जिलों की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सीनियर इफा रामगढ़ की टीम ने पहले हॉफ में ही पटना की टीम पर अपनी बढ़त बना लिया तथा दूसरे हॉफ में भी अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 25 अंक हासिल कर विजेता ट्राफी अपने नाम कर लिया। जबकि पटना की टीम ने 17 अंक हासिल कर उप विजेता बनी। विजेता इफा रामगढ़ की टीम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, प्रधानाध्याक संतोष सिंह, शिक्षक प्रभाकर सिंह, समाजसेवी मनोज पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, विपिन सिंह, बिट्टू सिंह व सभासद प्रमोद यादव ने विजेता ट्राफी व चेक देकर सम्मानित किया वही उपविजेता रही पटना की टीम को समाजसेवी दिनेश सिंह ने ट्राफी व चेक देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज इफा टीम के खिलाड़ी अजीत रहे। ज्ञात हो कि कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कबड्डी भारत की मिट्टी से जुड़ा हुआ खेल है। इस खेल के खिलाड़ी दुनियाभर में गांव-समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उक्त मौके पर सिंहासन सिंह, प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, संसार सिंह, गोरख सिंह, प्रधान गुड्डू यादव, प्रधान प्रतिनिधि रविरंजन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, अध्यक्ष गोपाल सिंह, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह व प्रतियोगिता संयोजक बलबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के रेफरी सत्यम व सचिन रहे। उद्घोषक संतोष सिंह पिन्टू, पप्पू सिंह व हर्ष सिंह रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page