उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा निवासी संजीव कुमार की तहरीर के आधार पर पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट आदि की प्राथमिकी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संजीव कुमार के अनुसार, उनके पिता मेवालाल की साल 2006 में गांव के ही शिवबहादुर राम ने हत्या कर दी थी। इसके बाद साल 2015 में भी आरोपियों द्वारा उनकी माता ऊषा देवी के साथ मारपीट की गई थी, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्राप्त तहरीर के मुताबिक, इसी पुरानी रंजिश के चलते 17 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10 बजे जब वादी की मां ऊषा देवी तहसील के काम से जा रही थीं, तभी राजपुर पोखरा मुख्य सड़क के किनारे शिवबहादुर, उसके पुत्र बृजेश उर्फ मोनू और पत्नी कमलावती ने उन्हें रोककर भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। गाली देने से मना करने पर तीनों ने उग्र होकर ऊषा देवी को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब संजीव अपनी मां का बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर भी हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में मां-बेटे दोनों के शरीर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।आसपास के लोगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाकर दोनों का बचाव किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि इस मामले में सूचना पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page