टायर फटने से सड़क किनारे बाउण्ड्री वाल से टकराया ट्रेलर ट्रक,बड़ा हादसा टला

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूईन स्थित मुख्य द्वारा के पास एनएच 24 पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभों को जमीदोज कर सड़क किनारे बने निजी बाउण्ड्री वाल को तोड़ते हुए पलट गया, जिसमें ट्रेलर के अगले हिस्से के पच्चखे उड़ गये।
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर ट्रक सैयदराजा की तरफ से कस्बा बाजार की तरफ जा रहा था। बरुइन गांव के समीप उसका अगला टायर ब्लास्ट हो गया जिससे नियंत्रित होकर पहले विद्युत खम्भे को निशाना बनाते हुए निजी बाउण्ड्री वाल को तोड़ कर पलट गया, ट्रेलर का इंजन का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संजोग रहा कि ड्राइवर को बिल्कुल भी चोट नहीं आई। सुबह टहलने वाले लोगों ने दौड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर गुड्डू के अनुसार ट्रेलर मुगलसराय टेंगरा मोड़ निवासी डॉ जीके सिंह का है और वह मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बक्सर पावर प्लांट के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में या हादसा हो गया।




