उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

अपराधियो, गुंडा, माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई: एसपी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने ज़िले के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों व समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन किया। एसपी द्वारा बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई । महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग व जनसुनवाई प्रा0 पत्र, आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । एसपी द्वारा बैठक में समस्त थानों पर नवनियुक्त आरक्षियों से भोजन एवं आवासीय व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी अन्य अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page