उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना- उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने फूंका बिगुल

कंदवा! विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने रविवार को मां मंशादेवी पीजी कॉलेज,बरहनी में प्रेस वार्ता कर सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया।किसानों ने कहा कि किसी भी कीमत पर उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे।किसानों ने भूमि बचाने की लड़ाई को अंतिम सांस तक जारी रखने का संकल्प लिया।
प्रेस वार्ता में जमीन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि किसान अपनी जमीन को मां के समान मानते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार का संघर्ष करने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार किसानों की भावनाओं को समझने के बजाय जबरन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे। संरक्षक किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना ने कहा, “हम किसान कटेंगे, मरेंगे ,आंदोलन करेंगे लेकिन किसी भी कीमत पर अपनी जमीन अधिग्रहित नहीं होने देंगे।”
उन्होंने मांग की कि सरकार परियोजना के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशे और उपजाऊ कृषि भूमि को अधिग्रहण से बाहर रखे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो किसान महापंचायत बुलाकर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
प्रेस वार्ता में डॉ समर बहादुर सिंह,संत विलास सिंह,अरुण सिंह,समरेंद्र सिंह, लल्ला सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह,दुर्गादत्त तिवारी,आलोक सिंह,निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page