उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

होटल कारोबारी वि‍नी‍त राय हत्‍याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार 

गाजीपुर। चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। घटना के 18 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों शिवम दुबे पुत्र शैलेश दुबे निवासी रूहीपुर क्षेत्र कोतवाली,और रहमान अली उर्फ गोल्डेन पुत्र रहमतुल्लाह सोहिलापुर बबेडी क्षेत्र कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 29 मई की रात हुई विनीत राय की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद से शहर में तनाव का माहौल बना रहा और सुरक्षा के मद्देनजर बिंदु होटल के आसपास लगातार पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल थे। तकनीकी और सर्विलांस टीम की मदद से उनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कई बड़े आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें एक लाख रुपये के इनामी शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव शामिल हैं। वहीं, 4 जून को पुलिस मुठभेड़ में इस हत्याकांड से जुड़ा एक लाख का इनामी कमलेश बिंद मारा जा चुका है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page