उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्म

निर्जला एकादशी पर्व पर  बलुआ घाट पर उमड़े श्रद्धालु

जमानिया। नगर स्थित जमदग्नि ऋषि घाट उर्फ बलुआ घाट पर बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पवित्र दिन पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन बुधवार रात से ही शुरू हो गया था।

सुबह तीन बजे से ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर दराज एवं पड़ोसी राज्य बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जिससे पूरा घाट परिसर खचाखच भर गया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए ब्लॉक तिराहा मोड़ पर ही बड़े वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया था। इसके साथ ही, बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। पुलिस की इस चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम माहौल में स्नान करने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page