उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

खड़ी रोड रोलर से टकराई डम्फर,चालक घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बडेसर मोड के पास खराब खडी रोड रोलर को तेज रफ्तार डम्फर ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 2 बजे टक्कर मार दी। गनीमत रहा कि ट्रक चालक को हल्की चोट आई और कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डम्पर चालक रमेश ने बताया कि वह फुल्ली गांव से गिट्टी खाली करके अपने घर अहरौरा की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर एक खराब रोड रोलर खड़ा था। रमेश के अनुसार, जब वह रोलर के पास पहुंचा, तभी बाई ओर से एक बोलेरो वाहन चालक ने जबरदस्ती अपनी गाड़ी आगे घुसा दी। बोलेरो को बचाने के चक्कर में डम्पर चालक ने स्टीयरिंग को दाहिनी तरफ मोड़ा, लेकिन सड़क पर जगह कम होने और बीचों-बीच रोलर खड़ा होने के कारण डम्पर सीधे रोलर से जा टकराया। रोलर से टकराने के बाद डम्पर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। चालक के मुताबिक, टक्कर लगते ही गाड़ी की स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया, जिससे अनियंत्रित होकर डम्पर सड़क के दूसरी ओर बने गहरे नाले में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डम्पर के आगे का केबिन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बीच सड़क पर लापरवाही से खड़े किए गए रोड रोलर को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह भारी वाहनों या मशीनों को खड़ा छोड़ना आए दिन हादसों को दावत देता है। घटना के बाद रह रह कर यातायात भी प्रभावित होता रहा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। रोलर को सडक से हटवा दिया गया है। इसके वजह से जाम लग रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page