उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

प्रभारी सीएमओ के निरीक्षण में मिली खामियां दिए निर्देश

जमानिया। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए बृहस्पतिवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. रामकुमार ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आई, जिस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने पाया कि स्टाफ नर्स अभिषेक‚ वार्ड आया सरिता और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अभिषेक तिवारी अपने दायित्व से नदारद थे। उपस्थिति पंजिका और अन्य अभिलेखों की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि डॉ. पूनम का दो दिन पूर्व ही स्थानांतरण हो चुका है। स्वास्थ्य केंद्रों और पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और दवाओं के उचित रखरखाव व वितरण को लेकर सख्त निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल समय से खुले और निर्धारित समय पर ही बंद हो, जिससे आम जनता को इलाज के लिए भटकना न पड़े। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरकार द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय एवं जन-स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत और पारदर्शी तरीके से धरातल पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गैरहाजिरी या मरीजों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस भेज कर तथा एक्सपायरी डेट की दवा मिलने पर फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page