ज़मानियास्वास्थ्य

ग्राम गौरव शिक्षक के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

जमानियाँ,गाजीपुर। क्षेत्र ग्राम बरुइन स्थित वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह के आवास पर शुक्रवार को पूर्व उपप्रधानाचार्य कपिलदेव सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम गौरव शिक्षक राम नगीना सिंह की असामायिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के प्रार्थना किया गया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शिक्षक स्व० राम नगीना सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इनके असामयिक निधन से समाज की अपूर्णिय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। ये मिलनसार स्वभाव के धनी थे तथा सभी के दुःख व सुख में बराबरी का भागीदारी निभाते थे। स्वच्छन्द विचार व सरल स्वभाव से लोगों के हृदय में अपनी जगह बनाने व सामाजिक गुणों से परिपूर्ण होने के साथ ही जीवन में आये तमाम झंझावतों को सजगता के साथ झेलने की ताकत रखते थे। अपने जीवन में आये तमाम कष्टों व परेशानियों का स्वयं समाना करते हुए परिवार के लिए मजबूत सम्बल बने रहे। उक्त मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह, शिक्षक उमाकांत सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, मयूर सिंह, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page