उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

हिंदू पीजी कालेज के डॉ धर्मेन्द्र यादव व्याख्यान देने जर्मनी जाएंगे

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० धर्मेन्द्र यादव को “रामायण एवं महाभारत की मंचन परम्परा” पर व्याख्यान देने के लिए अक्टूबर-नवंबर 2026 में दक्षिण-पूर्व एशियन संस्थान, वुर्जबर्ग विश्वविद्यालय, जर्मनी से निमंत्रण मिला है। उस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में डॉ यादव उत्तर भारत में रामायण एवं महाभारत पर आधारित मंचन परम्पराएं जैसे रामलीला एवं पंडवानी इत्यादि पर लेक्चर देंगे। इससे पहले डॉ यादव जून 2024 में जर्मनी के हैडलबर्ग यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में रामलीला के बारे में पढ़ा चुके है। डॉ धर्मेंद्र यादव ग्राम बरडीहा, पोस्ट -डिग्घी जिला चन्दौली के निवासी हैं। वर्तमान में हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियाँ के अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से प्राप्त की। हाईस्कूल अमडा़ एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई किसान इण्टर कालेज बरहनी चन्दौली से की है तथा उच्च शिक्षा बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय से प्राप्त की एवं बीएचयू में अंग्रेजी विभाग से पीएचडी “द रामलीला आफ रामनगर : ए स्टडी इन टेक्स्ट, कन्टेक्स्ट एण्ड परफार्मेन्स” विषय पर शोध किया है। शोध के दौरान इन्होंने शोध-विषय सम्बन्धित अनेक रिसर्च पेपर प्रकाशित किये है। इसी दौरान इन्होंने युनिवर्सिटी आफ नार्थ करौलीना,अमेरिका में आनलाइन व्याख्यान “भारत में राम कथा” विषय पर दिया। आप अपनी जीवन की सफलता का श्रेय हमेशा अपने गुरु प्रोफेसर संजय कुमार एवं प्रो अर्चना कुमार, अंग्रेजी विभाग, BHU को देते है। आपके गुरु के सटीक मार्ग दर्शन एवं आशीर्वाद से ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।
उक्त विषय की जानकारी प्राप्त होने पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री लच्छिराम यादव, उपप्रबंधक श्री रविन्द्र यादव जी एवं प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने डॉ धर्मेंद्र यादव को बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारीगण ने डॉ धर्मेंद्र यादव को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सहायक आचार्य हिंदी अभिषेक तिवारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page