उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार युवक का लगभग दस हजार रुपए पुलिस की तत्परता से वापस

जमानिया। ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए एक युवक को कोतवाली पुलिस की तत्परता से राहत मिली है। कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने तेजी से कदम उठाते हुए पीड़ित के दस हजार 182 रुपये सकुशल उसके खाते में वापस करा दिए हैं।

ग्राम बडेसर निवासी शुभम कुमार के साथ अज्ञात ठगों ने यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर ली थी। घटना के तुरंत बाद शुभम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को संबंधित बैंक के जरिए तत्काल होल्ड कराया और पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस दिलाई। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी से भी ओटीपी या यूपीआई पिन साझा न करें और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page