उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

हिंदू पीजी कॉलेज में “मेरे सपनों का भारत” पर भव्य कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां, गाजीपुर में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे *सेवा संकल्प अभियान* के तहत आज *”मेरे सपनों का भारत”* विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र है जो दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाता है। इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की है। जब हम ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे, तभी भारत दुनिया का सबसे महान और खुशहाल देश बनेगा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ (IQAC) के प्रभारी प्रो.अरुण कुमार ने पीपीटी के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भौतिक विज्ञान के आचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार एवं हिंदी विभाग के डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत एक अभियान की भारत के प्रत्येक नवयुवक के मन में फलित होने वाले विचार की तरह होना चाहिए। हम सबको इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। तत्पश्चात निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परिणाम
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपराजिता यादव द्वितीय स्थान – वंदना तृतीय स्थान – प्रगति पांडेय
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रगति पांडेय द्वितीय स्थान – सोनी यादव तृतीय स्थान – बबिता
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – प्रगति पांडेय द्वितीय स्थान – तारा
तृतीय स्थान – वंदना को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अरुण कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page