प्रशासन के तानाशाही रवैये से संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश – राजकुमार सिंह

गाजीपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में प्रस्तावित 6 मई को प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह के निर्देश पर भरथरा गांव जाने की तैयारी कर रहे संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन ने तीन दिन पहले से उनके घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजीपुर प्रशासन ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को उनके आवास पर नजरबंद किया है। जिसके उन्हें उनके पारिवारिक मांगलिक समारोह में भी नहीं शामिल होने दिया गया है इस कार्रवाई के बाद जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। प्रशासन का तर्क है कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नजरबंद किए गए पदाधिकारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। जमानिया प्रभारी अमरनाथ सिंह, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण तरीके से घमहापुर गांव जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने वाला था, लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन जनता की आवाज को दबा रहा है। किसी को उसके घर में कैद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। घमहापुर गांव में होने वाले इस दौरे को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं तेज थीं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर फूलपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। फिलहाल, पदाधिकारियों को नजरबंद रखे जाने के कारण संगठन ने आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही है।




