जमानिया में भाजपा नगर मंडल की ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुँचने का आह्वान

जमानिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर मंडल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को पांडे मोड़ स्थित बजरंग आईटीआई कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को मजबूती देने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मंडल प्रभारी, गाजीपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सहायता पहुँचाना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने की तथा कुशल संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान को धरातल पर सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद मोहन राम, मनोनीत सभासद चंद्रशेखर निगम, कुमार वर्मा, अवधेश बिन्द और भाजपा आईटी विभाग जमानिया विधानसभा संयोजक संजीत यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



