उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीतिसदर

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के हस्तक्षेप से हरकत में आया विभाग, टूटी पुलिया का निर्माण शुरू

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के चोचकपुर-गोसन्देपुर-मैनपुर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर बाढ़ प्रभावित सोलनपुर और गद्दोगाड़ा में टूटी पुलिया व बहाव में ध्वस्त हुई सड़क को लेकर आखिरकार विभाग हरकत में आ गया। लगातार शिकायतों और जनहित के मुद्दे को उठाए जाने के बाद अब PWD ने पुलिया निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
क्षेत्रीय लोगों ने आवागमन में भारी दिक्कत और हादसे की आशंका को लेकर मामले से विशाल सिंह चंचल को अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही PWD के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की थी।
एमएलसी के हस्तक्षेप के बाद शासन स्तर पर भी तेजी दिखी और प्रमुख सचिव द्वारा धनराशि अवमुक्त कर दी गई। इसके बाद संबंधित बेंडर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पुलिया निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page