Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

वादकारी समिति ने उप जिलाधिकारी को सौंपा तीन सूत्रीय मांग पत्र

जमानिया तहसील में वादकारी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बुधवार को वादकारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को एक पत्रक सौंपा गया। इस दौरान समिति ने प्रशासन को कड़ा रुख दिखाते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

वादकारी उत्थान समिति के सचिव अश्वनी राय की अगुआई में कार्यकर्ताओं और वादकारियों ने पहले एक जुलूस निकाला। यह जुलूस तहसील प्रांगण पहुंचा, जिसके बाद सभी लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय गए और वहां तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। अश्वनी राय ने मांगों को स्पष्ट करते हुए बताया कि तहसील में राजस्व न्यायालयों का संचालन प्रतिदिन नियमित रूप से किया जाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, आदेश के लिए सुरक्षित रखी गई पत्रावलियों का निस्तारण और उन पर अंतिम आदेश 14 दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। समिति ने तहसील परिसर में आने वाले दूर-दराज के वादकारियों के लिए पीने के साफ पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने की भी पुरजोर मांग की है। इस मौके पर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सुखराज पासवान, कृष्णकांत तिवारी, राजकुमार कुशवाहा, मनोज बिन्द, राजू यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी और वादकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page