उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

7वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत,गांव में मातम

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में शनिवार कि सुबह करीब 8 बजे घर के पास खेल रहा 7 वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया और बाद में उसका शव पास की ही नहर से बरामद हुआ। यह मासूम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता अहमदाबाद में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और घर पर रहकर उनका इकलौता चिराग बुझ जाने की इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जीवपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का 7 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव उर्फ लाडू शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर के पास अकेले खेल रहा था। कुछ देर बाद जब परिजन उसे भोजन कराने के लिए ढूंढने निकले, तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। अनहोनी की आशंका पर परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बालक की तलाश शुरू की। संदेह होने पर ग्रामीणों को घर के पास स्थित नहर में उतारे और खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद मासूम का शव बरामद हुआ। अशंका जताई जा रही है कि अकेले खेलते समय बच्चा अज्ञात कारणों से नहर के किनारे चला गया होगा और पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब गया। चूंकि उस वक्त आस-पास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए उसे समय रहते बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर कोतवाली लाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मृतक के बड़े पिता के पुत्र सत्यपाल यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इकलौते बेटे की इस तरह असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page