उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

बार एसोशिएशन की हड़ताल बैठक के बाद समाप्त

जमानिया। ग्राम न्यायालय में 2 सितंबर 2026 से चल रहा अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को स्थानीय बार भवन में आयोजित बैठक के बाद समाप्त हो गया है। बुधवार को माननीय प्रथम अपर जिला जज के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया।
बैठक में अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि एडीजेआई के साथ सार्थक बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं के पूर्ण समाधान का स्पष्ट आश्वासन दिया। इस आश्वासन के क्रम में बार संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 2 सितंबर से जारी न्यायिक बहिष्कार को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की। अवसर पर सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, अशोक यादव, रामरतन जायसवाल ,मेराज हसन, शशिभूषण राय,फैसल होदा, अरविंद राय, अमरनाथ, अरविंद कुमार, राकेश सिंह,बृजेश ओझा, बृजेश कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव,धनंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, मिथिलेश सिंह, आजाद खान, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, कौसर आलम, रवि प्रकाश, शमशाद, अक्षय कुमार, मोहम्मद हमजा आदि सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page