तोरिया बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है-जिला कृषि अधिकारी
*तोरिया बीज प्राप्त करने हेतु कृषकों द्वारा बीज बुकिंग हो रही है*
*चयनित किसान अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से तोरिया बीज प्राप्त करें
गाजीपुर – जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है तोरिया बीज प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बीज बुकिंग की जा रही है अभी पोर्टल खुला हुआ है उन्होंने किसानो को बताया है कि वे अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से सम्पर्क कर रबी फसलों के बीजों की बुकिंग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में तोरिया बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। खेत जुताई लायक होने पर जुताई करते हुए तोरिया की अविलम्ब बुवाई कर लें। यह फसल 90 से 95 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। कैश क्राप के रूप में इससे अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी बताया है कि अभी भी चना, मटर, मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण के लिए सामान्य बिक्री की बुकिंग चल रही है। उक्त की खेती हेतु इच्छुक कृषक कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov. in पर बुकिंग कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम् लाभ उठायें, जिससे बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।



