उत्तर प्रदेशगाजीपुरसैदपुरहादसा
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

सैदपुर। कस्बे के पास शुक्रवार सुबह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान लुडिपुर निवासी अंकित यादव (22) पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई। बताया गया कि शुक्रवार सुबह वह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, इसकी जांच की जा रही है।




